ओडिशा में लैंडफॉल शुरु, 6 घंटे तक कहर ढाएगा तूफान, तेज बारिश

ओडिशा के पारादीप में भी तेज बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग की माने तो आज की रात बहुत खतरनाक होने वाली है। तूफान का असर 48 घंटों तक सबसे ज्यादा होने वाला है। लैंडफॉल के बाद के शुरुआती 6 घंटे बेहद खतरनाक साबित होने वाले है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त हवाओं की रफ्तार 200 से 210 किमी प्रति घंटे होगी। तेज बारिश और तूफान रहेगा।
आशंका जताई जा रही है कि उड़ीसा और उत्तरी-पूर्व तटीय इलाकों पर तूफान का भारी असर होगा। उड़ीसा के बालासोर में इस वक्त तेज हवाएं चल रही हैं और बिजली गुल हो गई है। इस वक्त 20 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पाइलीन उड़ीसा के गोपालपुर, पारादीप और आंध्रप्रदेश के कलिंगपट्टम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त समुद्री लहरें तीन से साढ़े तीन मीटर ऊंची उठेंगी। सेना और सरकार दोनों मुस्तैद है।












Click it and Unblock the Notifications