Cyclone Ockhi Live: भीषण चक्रवाती तूफान हुआ कमजोर, लेकिन खतरा अभी टला नहीं
Cyclone Ockhi Live - ओखी तूफान से चुनाव आयोग भी चिंतित हो गया है। उधर गुजरात और महाराष्ट्र में भीषण चक्रवाती तूफान ओखी का खतरा टलता नजर आ रहा है। इससे पहले चक्रवात ओखी तेजी से गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा था

Cyclone Ockhi Live - नई दिल्ली। ओखी तूफान से चुनाव आयोग भी चिंतित हो गया है। उधर गुजरात और महाराष्ट्र में भीषण चक्रवाती तूफान ओखी का खतरा टलता नजर आ रहा है। इससे पहले चक्रवात ओखी तेजी से गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन इस बीच मंगलवार रात तक राहत भरी खबर आ गई। साइक्लोन कमजोर पड़ रहा है और जिससे साइक्लोन खत्म होकर डिप्रेशन बन गया है। मौसम विभाग के डॉ जयंत सरकार का कहना है कि सूरत पहुंचने से पहले ही ओखी के समंदर में खत्म हो जाने की संभावना है। इससे पहले ओखी चक्रवात के गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में पहुंचने का खतरा मंडरा रहा था। इसके चलते गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ा है।
- साइक्लोन कमजोर पड़ रहा है और जिससे साइक्लोन खत्म होकर डिप्रेशन बन गया है। मौसम विभाग के डॉ जयंत सरकार का कहना है कि सूरत पहुंचने से पहले ही ओखी के समंदर में खत्म हो जाने की संभावना है।
- गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने भी सूरत में ओखी तूफान को देखते हुए एक बैठक की है और तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद रुपाणी ने कहा, 'हमने सभी संचार लाइनें खोल रखी हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि तूफान के कारण कहीं जलभराव नहीं हो। साथ ही पानी की आपूर्ति जारी रहे।'












Click it and Unblock the Notifications