Cyclone Nisarga: जानिए क्या होता है लैंडफॉल, क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण?
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है, अलीबाग में तीन घंटे के लैंडफॉल के बाद इसका रूख देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की ओर है, मौसम विभाग के मुताबिक,मुंबई में अभी 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, समुद्र में लगातार ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, मुंबई के शहरी इलाके में भी तेज हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, यहां कई जगह पेड़ गिर गए हैं तो कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखाई पड़े हैं।
Recommended Video

जानिए क्या होता है लैंडफॉल?
दरअसल लैंडफॉल या भूस्खलन एक भूवैज्ञानिक घटना है, धरातली हलचलों जैसे पत्थर खिसकना या गिरना, पथरीली मिटटी का बहाव, इत्यादि इसके अंतर्गत आते है, भू-स्खलन कई प्रकार के हो सकते हैं और इसमें चट्टान के छोटे-छोटे पत्थरों के गिरने से लेकर बहुत अधिक मात्रा में चट्टान के टुकड़े और मिटटी का बहाव शामिल हो सकता है और इसका विस्तार कई किलोमीटर की दूरी तक हो सकता है, चक्रवात, भारी बारिश, बाढ़ या भूकंप के आने से भूस्खलन होता है।

लैंडफॉल के वक्त क्या न करें
- ढलान वाली घाटियों में ज्यादा समय मत बिताएं।
- जिन इलाकों में भूस्खलन का खतरा है, वहां निर्माण कार्य कतई मत करें।
- भूस्खलन के वक्त रोने की जरूरत नहीं और ऊहापोह में ऊर्जा को नष्ट मत करें।
- किसी पदार्थ, या बिजली के उपकरणों को हाथ मत लगाएं।

लैंडफॉल के वक्त क्या करें
- मौसम की जानकारी से हमेशा अपडेट रहें।
- रेडियो, टीवी या इंटरनेट से मौसम की जानकारी प्राप्त करें और उसी के आधार पर ही पहाड़ों की सैर करने की योजना बनायें।
- ऐसे इलाके जहां भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे स्थानों से दूरी बनाये रखें।
- घर के आस-पास के नाले-नालियों को साफ रखें, नियमित रूप से चेक करते रहें कि नालों में पत्ते, कूड़ा या पत्थरों का ढेर तो नहीं फंसा है।
- घर के आस-पास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें क्योंकि पेड़ की जड़ें मिट्टी को पकड़ कर रखती हैं।
- ऐसी जगह की पहचान कर लें जहां पर चट्टान के टूटने का खतरा हो, उससे दूर रहें।
- अगर आपको भूस्खलन के होने का जरा भी आभास हो, तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दें।
- अगर आपको पेड़ या चट्टान के टूटने, चिटकने आदि की आवाज सुनायी दे, तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।
- अगर आप भूस्खलन के बीच फंस गये हैं, तो जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने के प्रयास करें।
- बेहतर होगा अगर आपलोग अपने परिवार के साथ रहें, अकेले नहीं।
- आपको यह सीखना चाहिये कि आपदा के वक्त हेलीकॉप्टर या बचाव दल से संपर्क कैसे साधते हैं।

मोबाइल सेवाएं बाधित
मालूम हो कि चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' की वजह से मुंबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक के लिए बंद किया गया है, तो वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कुछ इलाकों में निसर्ग चक्रवात की वजह मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैं।
-
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications