Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cyclone Nisarga: महाराष्‍ट्र सीएम उद्वव ठाकरे ने नागर‍िकों से दो दिनों तक घर में रहने की अपील की

Cyclone Nisarga: महाराष्‍ट्र सीएम उद्वव ठाकरे ने नागर‍िकों से दो दिनों तक घर में रहने की अपील

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण संकट के चलते पहले से ही जूझ रहे महाराष्ट्र और गुजरात में 'निसर्ग' तूफान का खतरा बढ़ गया है। यहां मंगलार की शाम को बारिश शुरू हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि निसर्ग तूफान अलीबाग में कल पहुंच सकता है। मुंबई पुलिस ने धारा 144 लागू लगा दी है ताकि लोगों को समुद्र के पास और अन्य तटवर्ती इलाकों में जाने से रोका जा सके। वहीं अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों से अगले 2 दिनों तक अपने घरों से बाहर न जाने की अपील की है।

cm

Recommended Video

    Cyclone Nisarga: खतरे में Maharashtra और Gujarat, PM Modi ने की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि चक्रवात 'निसर्ग' ने भयानक रूप धारण कर लिया है और ये बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह आज रात तक भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, IMD ने कहा कि बेहद शक्तिशाली ये तूफान बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों के पास से गुजरेगा। निसर्ग साइक्लोन के महाराष्‍ट्र पर मंडराते खतरे को देखते हुए महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नागरिकों से अगले दो दिनों तक अपने घरों में रहने की अपील की हैं।महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं नागरिकों से अगले दो दिनों तक घर के अंदर रहने की अपील करता हूं।

    cyclone

    मालूम हो कि निसर्ग चक्रवात ये कल दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक के बीच में दक्षिण मुंबई अलीबाग के तट से टकराएगा। तीव्र गति से चलेगी हवाएं चलेगगी मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और इसके बाद जिस स्थान पर इसका लैंडफॉल होगा वहां हवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए 100 किलोमीटर या उससे भी ऊपर पहुंच सकती है, जो कि काफी भयानक होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+