Cyclone Murasu Alert: तूफान 'मुरासु' की दस्तक, किन राज्यों में मचेगी तबाही? कहां-कहां जारी हुआ अलर्ट?

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान और बाढ़ की मार झेल रहे तटीय इलाकों के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। बंगाल की खाड़ी में एक और तूफानी सिस्टम बनने से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश भी हो सकती है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर 3 नवंबर की सुबह तूफान के पहुंचने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। ओडिशा में प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Cyclone Murasu

आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के 3 नवंबर की सुबह नेल्लोर और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे तटीय और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है। चेन्नई और तिरुवल्लूर में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद किए जाने की खबर है।

ओडिशा में हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

ओडिशा सरकार ने निचले और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। दक्षिणी ओडिशा के कुछ जिलों में 3 नवंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 50 किलो चावल और 2,500 रुपये देने की घोषणा की है। फसलों, मकानों और आजीविका को हुए नुकसान के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

पिछले तूफान में छह लोगों की मौत

पिछले चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से ओडिशा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग लापता हैं। करीब 1.18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 75,388 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है और 1,672 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विशेष राहत आयुक्त राजेश पी पाटिल के मुताबिक, गंजाम और कंधमाल सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। इस दौरान भूस्खलन की कम से कम 10 घटनाएं भी हुईं। प्रशासन एक तरफ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचा रहा है, वहीं आने वाले तूफान से निपटने की तैयारी भी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+