Cyclone Montha Updates: क्यों आते हैं चक्रवात? क्या है हरिकेन और साइक्लोन में अंतर?

Cyclone Montha Updates: चक्रवात मोंथा मंगलवार सुबह एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो गया है, इसका लैंडफॉल आज आंध्र के तटीय इलाकों में संभव है, जिसके मद्देदनजर गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर और कालाहांडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

इस बारे में जानकारी देते हुए IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा कि 'चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मोंथा अब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है और गोपालपुर से लगभग 550 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है, इसके उत्तर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से भयंकर बारिश के आसार हैं।'

Cyclone Montha

इससे पहले आज सुबह आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। आपको बता दें कि इस साइक्लोन से केवल आंध्र प्रदेश में ही नहीं बल्कि ओडिशा और तमिलनाडु में भी खतरा है।

ओडिशा में रेल सेवाएं बाधित (Cyclone Montha)

तूफान के चलते ओडिशा में रेल सेवाएं बाधित हुई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के गन्नावरम हवाई अड्डे ने सोमवार को चक्रवात के मद्देनजर कम से कम 30 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे ने भी मंगलवार के लिए सभी उड़ानें बंद कर दी हैं। आपको बता दें कि देश में हर साल साइक्लोन यानी की चक्रवाती तूफान आते हैं। अब सवाल ये उठता है कि ये आते क्यों हैं?

चक्रवात वह शक्तिशाली तूफ़ान है (Cyclone Montha)

मालूम हो कि चक्रवात वह शक्तिशाली तूफ़ान है जो उष्णकटिबंधीय महासागरों के ऊपर बनता है। जब समुद्र का तापमान लगभग 26°C या उससे अधिक होता है, तो समुद्र की सतह से गर्म हवा ऊपर उठती है और नीचे की जगह पर ठंडी हवा भरने लगती है। यह प्रक्रिया बार-बार होने से एक घूमने वाला वायुमंडलीय तंत्र बनता है, जो जब समुद्री तट से टकराता है तो भयंकर बारिश होती है और तूफानी हवाएं चलती हैं।

Cyclone Montha

क्या है हरिकेन और साइक्लोन में अंतर?

विभिन्न क्षेत्रों में एक ही प्रकार के तूफ़ान को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तरी अटलांटिक महासागर और पूर्वी प्रशांत महासागर के तूफान को Hurricane (हरिकेन) , पश्चिमी प्रशांत महासागर के तूफान को Typhoon (टाइफून) और भारतीय महासागर और दक्षिणी प्रशांत महासागर के तूफान को Cyclone (चक्रवात) कहा जाता है।

Cyclone Montha के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं

  • रायगडा और जगदलपुर से 29 अक्टूबर को चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस को रायगडा में टर्मिनेट होने के कारण रद्द ।
  • रायगडा से जगदलपुर के लिए हीराखंड एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
  • रायगडा और जगदलपुर से 28 अक्टूबर को चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+