Train Cancelled: 'मोंथा' चक्रवात के कारण 60 से अधिक ट्रेनें रद्द, सफर पर निकलने से पहले लिस्ट देखना न भूलें

Indian Railways: बंगाल की खाड़ी में तेजी से विकराल रूप ले रहे चक्रवाती तूफान 'मोंथा' (Cyclone Mantha) के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह चक्रवात आज मंगलवार देर रात तक दोनों तटीय राज्यों से टकरा सकता है।

इस दौरान, चक्रवात 'मोंथा' 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटों को पार कर सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए,संवेदनशील क्षेत्रों में सरकारों ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है, जबकि रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 60 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

indian railways

रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका: 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

चक्रवात 'मोंथा' के कारण रेलवे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा उपायों के तहत, 60 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

आज रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट (28 और 29 अक्टूबर)

  • 67281: विजयवाड़ा - भीमावरम (28.10.2025)
  • 67283: भीमावरम-निडदावोलु (28.10.2025)
  • 67284: निडदावोलु-भीमावरम (28.10.2025)
  • 67265: विजयवाड़ा - मछलीपट्टनम (28.10.2025)
  • 17257: विजयवाड़ा - काकीनाडा पोर्ट (28.10.2025)
  • 67230: गुंटूर - विजयवाड़ा (28.10.2025)
  • 67231: तेनाली-रेपल्ले (28.10.2025)
  • 67232: रेपल्ले-तेनाली (28.10.2025)
  • 07523: काकीनाडा पोर्ट-राजमुंदरी (29.10.2025)
  • 67262: विजयवाड़ा - राजमुंदरी (29.10.2025)

यात्रीगण अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान हवाएं 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं, जिससे तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही होने की आशंका है। रविवार देर शाम तक चक्रवात 'मोंथा' आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से लगभग 830 किलोमीटर और ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 930 किलोमीटर दूर था।

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 26 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। 27 अक्टूबर तक इसके और तेज होने के संकेत थे, और 28 अक्टूबर तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) का रूप ले लेगा।

तूफान से कौन से जिले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित?
इस चक्रवात सेकाकीनाडा, विशाखापत्तनम, मछलीपट्टनम, श्रीकाकुलम और अमलापुरम को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है। इसके अलावा,गोपालपुर, जगतसिंहपुर, पुरी और मलकानगिरी जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। चेन्नई और आसपास के तटीय क्षेत्रों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, हालांकि वहाँ सीधा प्रभाव कम रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+