Cyclone Mocha Updates: 12 मई तक भयंकर रूप धारण करेगा चक्रवात मोचा! जानिए अब तक के 12 बड़े अपडेट्स
Cyclone Mocha : ये साल का पहला साइक्लोन है, जिसका नाम यमन देश ने रखा है। ये वहां के एक बंदरगाह के नाम पर रखा गया है, जहां कॉफी का बिजनेस होता है।

Cyclone Mocha Updates in Hindi: भारतीय मौसम विभाग ने साइक्लोन मोचा को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। उसका कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात शुक्रवार तक एक गंभीर तूफान में तब्दील हो जाएगा।
जानिए इस खबर से जुड़े अब तक के सारे अपडेट्स...
- मौसम विभाग का कहना है कि ये तूफान 12 मई तक सशक्त रूप धारण कर लेगा।
- जिस वक्त ये प्रबल होगा उस वक्त प्रभावित एरिया में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- खाड़ी का लो प्रेशर एरिया आज से प्रबल हुआ है और कल तक इसकी ताकत और बढ़ सकती है।
- तूफान के 12 मई के आसपास बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
- ओडिशा, बंगाल, कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका गया है।
- 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटको को जाने से रोका गया है।
- 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास कोई भी समंदर से संबंधित काम नहीं होगा।
- खास बात ये है कि इस साइक्लोन के साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल स्तरों में विकसित होता दिख रहा है।
- अगर ये प्रबल हो गया तो इसका असर उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर भी दिखेगा और यहां पर आंधी-पानी आएगा।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि इसका लैंडफॉल बांग्लादेश-म्यांमार तट परो होगा और ये तमिलनाडु को परेशान नहीं करेगा।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी इस तूफान का असर देखने को मिलेगा।
ओडिशा के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट कल से जारी है
- श्रीकाकुलम,
- विजयनगरम,
- पार्वतीपुरम,
- एएसआर,
- अनाकापल्ली,
- एलुरु,
- उभया गोदावरी,
- एनटीआर,
- गुंटूर,
- कृष्णा,
- पलनाडु,
- प्रकाशम,
- नेल्लोर,
- तिरुपति,
- नंदयाला,
- चित्तूर
- कडप्पा और
- अन्नमय्या
साइक्लोन की चेतावनी के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों की एक बैठक की थी,जिसमें उन्होंने अधिकारियों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications