Cyclone Mocha: आज रात भयंकर रूप धारण करेगा साइक्लोन 'मोचा', जानिए 10 बड़े Updates
Cyclone Mocha updates in Hindi: आपको बता दें कि चक्रवात काफी गंभीर होते हैं। ये जिस इलाके में आते हैं वहीं पर बहुत बारिश होती है और तेज हवाएं चलती हैं।

Cyclone Mocha Updates in Hindi: बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन 'मोचा' आज भयंकर रूप धारण कर सकता है, जिसकी वजह से कई राज्यों में भयंकर आंधी-तूफान की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने साइक्लोन मोचा को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
आइए विस्तार से जानते हैं कि मौसम विभाग ने इस चक्रवात को लेकर क्या कहा है।
- मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात का असर कई राज्यों पर दिखेगा और भयंकर बारिश होने का अनुमान है।
- इस तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, बंगाल और अंडमान-निकोबार पर दिखेगा, इसलिए यहां पर Orange Alert जारी है।
- इस तूफान का असर बांग्लादेश और म्यांमार पर भी होगा और इस कारण वहां भी अलर्ट जारी है।
- विभाग ने कहा है कि साइक्लोन का लैंडफॉल म्यांमार में ही होगा।
- छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका गया है।
- जिस वक्त ये तूफान आगे बढ़ेगा उस वक्त 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटको को जाने से रोका गया है।
- मोचा के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की 6 टीमों को तैनात किया गया है।
- जिन जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं उनके नाम हैं रामनगर 1 ब्लॉक, रामनगर 2, हल्दिया, गोसाबा कुलतली, काकद्वीप, उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज और संदेशखाली ।
- इसके साथ ही कोस्ट गार्ड की टीम हर तरह के खतरे से निपटने को तैयार हैं।
ओडिशा के 18 जिलों में Yellow Alert
श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम, एएसआर, अनाकापल्ली, एलुरु, उभया गोदावरी, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, पलनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर, तिरुपति, नंदयाला, चित्तूर और कडप्पा और अन्नमय्या ।
12-13 मई के दौरान होगी भयंकर बारिश
इस साइक्लोन का असर दिल्ली, झारखंड और एमपी पर भी दिखेगा, इन राज्यों में भी 12-13 मई के दौरान भयंकर बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली में आज मौसम साफ है और धूप निकली हुई है । आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications