Cyclone Mocha: चक्रवात 'मोचा' इस हफ्ते हो सकता है और तेज, 8 मई से इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Cyclone Mocha Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवात 'मोचा' का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश पर दिखेगा।

Cyclone Mocha Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवात 'मोचा' के इस हफ्ते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दस्तक देगा। बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिससे चक्रवात 'मोचा' बन रहा है।
आईएमडी के वैज्ञानिकों ने कहा है कि चक्रवाती तूफान में 9-10 मई तक तेजी आएगी और उत्तर, मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ जाएगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों में इन राज्यों में होगी बारिश
IMD के मुताबिक पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, लद्दाख, कश्मीर, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, मेघालय, असम, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस के साथ ही इन राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और निचले और मध्य क्षोभमंडलीय में है।
इसके प्रभाव में उसी क्षेत्र में 8 मई तक एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।" महापात्र ने कहा कि मौसम में 09 मई के बाद से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
चक्रवात मोचा: IMD ने मछुआरों के लिए जारी किया अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 7 मई से समुद्र की स्थिति खराब रहने और 9 मई से बहुत खराब रहने की संभावना है। इसके बाद 10 मई दक्षिण-पूर्व और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में बहुत बदलाव होगा।
आईएमडी ने कहा, "8 और 9 मई के दौरान अंडमान सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है और 10 मई के बाद से उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर स्थिति बहुत खराब होगी।
IMD ने मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को सलाह दी है कि वे 7 मई से बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में और 9 मई से दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएं।












Click it and Unblock the Notifications