Cyclone Mocha Updates: किसने रखा साइक्लोन 'मोचा' का नाम? क्या है इसका मतलब?

Cyclone Mocha latest Updates in Hindi: तटीय इलाकों पर अभी से ही एनडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड में है, मौसम विभाग तूफान पर नजर बनाए हुए है।

Cyclone Mocha Updates

Cyclone Mocha : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बंगाल के दक्षिणी पूर्व में एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हो चुका है और ये तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पड़ेगा, जहां पर पहले से इसे लेकर अलर्ट जारी है लेकिन इस तूफान के शक्तिशाली होने की बात कही जा रही है इसलिए इसका असर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश पर भी पड़ेगा और इस दौरान भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।

मछुआरों के लिए एडवाइजरी लागू

ताजा स्थिति की बात करें तो अभी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसकी चाल पर मौसम विभाग ने नजर बनाई हुई है और उसका कहना है कि अगले 24 घंटों में तूफान की स्थिति काफी साफ हो जाएगी लेकिन चेतावनी के मद्देनजर मछुआरों के लिए एडवाइजरी लागू कर दी गई है।

12 मई तक समुद्र में ना जाएं मछुआरे

मछुआरों को आज से लेकर 12 मई तक समुद्र में ना जाने को कहा गया है और जो लोग समुद्र में हैं उन्हें तुरंत वापस आने को कहा गया है। आईएमडी ने तटीय इलाकों में समंदर रिलेटड कामों को भी तीन-चार दिन ना करने को कहा है।

18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि तूफान के मद्देनजर इस वक्त ओडिशा के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनके नाम हैं श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम, एएसआर, अनाकापल्ली, एलुरु, उभया गोदावरी, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, पलनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर, तिरुपति, नंदयाला, चित्तूर और कडप्पा और अन्नमय्या ।

बांग्लादेश और म्यांमार पर भी असर

आईएमडी ने ये भी कहा है कि चक्रवात का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है। गौरतलब है कि ये साल का पहला साइक्लोन है, जिसका नाम यमन देश ने रखा है।

कॉफी के लिए मशहूर यमन

ये वहां के एक बंदरगाह के नाम पर रखा गया है, जहां के एरिया में कॉफी का बिजनेस वृहद स्तर पर होता है। लगभग 2 करोड़ वाली आबादी वाले देश यमन की सीमा सऊदी अरब, लाल सागर, अरब सागर और अदन की खाड़ी से जुड़ी हुई है इसलिए तूफान का असर यहां पर भी पड़ सकता है।

'सांपों की कुंडली'

दरअसल चक्रवात काफी गंभीर होते हैं। ये जिस इलाके में आते हैं वहीं पर बहुत बारिश होती है और हवाओं की गति बहुत ज्यादा होती है। चक्रवात शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द से हुई है। जिसका अर्थ होता है 'सांपों की कुंडली'। दरअसल साइक्लोन जब मूव करता है तो उसकी इमेज ऐसे दिखती है, जैसे कि कई सांप एक-दूसरे में लिपटे हुए हवा में घूम रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+