Cyclone Mocha 2023: मिजोरम-त्रिपुरा और मणिपुर में हो सकती है भारी बारिश, भूस्खलन की भी संभावना
Mocha Updates: इस तूफान का नाम यमन देश ने अपने बंदरगाह शहर के नाम पर रखा है। जो कि कॉफी बिजनेस के लिए काफी लोकप्रिय है।

Cyclone Mocha 2023: दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवात 'मोचा' शुक्रवार सुबह तेज हो गया इसकी गति लगभग 140-150 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 165 किमी प्रति घंटे हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक ये गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में शनिवार दोपहर के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच लैंडफॉल कर सकता है। इसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।
इस बारे में अपडेट देते हुए आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि चक्रवात 'मोचा' की दिशा में पूरे पूर्वी भारत में शुष्क और महाद्वीपीय हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से 13 और 14 मई को पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है और इसलिए हमने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।
उसका कहना है कि ये शक्तिशाली तूफान है और इसकी वजह से मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में मकानों को नुकसान पहुंच सकता है तो वहीं पेड़ों के उखड़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों को अपनी पकी हुई फसलों की कटाई तुरंत करने और पशुओं को सुरक्षित शेड में रखने को बोला है।
यही नहीं उसने सब्जियों को नर्सरी और बागों को कवर करने के लिए लोगों को निर्देश दिए हैं और यह भी कहा है कि सभी लोग घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी जरूर लें। ताजा स्थिति की बात करें तो चक्रवात 'मोचा' आज सुबह पोर्ट ब्लेयर से करीब 520 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में था और बहुत तीव्र गति से आगे चल रहा है।
ओडिशा के 18 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert
श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम, एएसआर, अनाकापल्ली, एलुरु, उभया गोदावरी, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, पलनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर, तिरुपति, नंदयाला, चित्तूर और कडप्पा और अन्नमय्या।
केरल-कर्नाटक पर भी पड़ेगा असर
तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस तूफान का असर केरल-कर्नाटक पर भी पड़ेगा और यहां पर मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है, तो वहीं तमिलनाडु में इस तूफान का असर नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications