Cyclone Mocha 2023: क्या साइक्लोन का पड़ेगा मानसून पर असर?
Cyclone Mocha 2023: आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि चक्रवात 'मोचा' की दिशा में पूरे पूर्वी भारत में शुष्क और महाद्वीपीय हवाएं चल रही हैं।

Cyclone Mocha 2023 updates: बंगाल की खाड़ी मे उठा चक्रवात 'मोचा' इस वक्त ताकतवर शक्ल में आ चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं इसकी खतरनाक चाल को देखते हुए लोगों के मन में सवाल आया कि क्या इस तूफान का असर मानसून पर पड़ेगा तो इसके जवाब में मौसम विभाग ने कहा कि नहीं इस साइक्लोन का प्रभाव मानसून पर नहीं पड़ेगा। इसमें कोई शक नहीं कि ये तीव्र और शक्तिशाली है लेकिन आपको बता दें कि ये केवल 14 मई तक ही असरकारी रहेगा, इसके बाद इसका लैंड फॉल हो जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
उत्तर 24 परगना के सारे ब्लॉ़क में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है तो वहीं सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले एक सप्ताह के लिए रद्द कर दी गई हैं। बंगाल,ओडिशा, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
भारत में साइक्लोन के बारे में कुछ फैक्ट्स
भारत में साइक्लोन में हर साल आते हैं। देश में हर साल कम से कम 5 से 6 चक्रवात बनते हैं, जिसमें दो -तीन काफी खतरनाक होते हैं। जिससे काफी बारिश और आंधी आते है।
इन जगहों पर होगी बारिश
ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तो साइक्लोन 'मोचा' के कारण अलर्ट जारी है। चक्रवात के आज ताकतवर होने की उम्मीद है और इसी कारण इन सभी जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान का असर 14 मई तक दिखेगा।
मानसून पर अलनीनो इफेक्ट
इस बार मानसून सामान्य ही रहेगा इस पर अलनीनो इफेक्ट भी रहेगा लेकिन सितबंर में इसका असर दिखाई देगा । इस साल सामान्य से अधिक बारिश होगी और इस बार मानसून अच्छा ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications