Cyclone Michaung Updates : चेन्नई सेंट्रल से 11 ट्रेनें कैंसिल, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
Cyclone Michaung Updates in Hindi: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' अब शक्तिशाली हो गया है, मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिले इस वक्त जलमग्न हैं। कई जगहों पर तो तेज हवा की वजह से पेड़ उखड़ गए हैं तो कहीं पर बिजली गुल है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चेन्नई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।तमिलनाडु, पुदुचेरी और आंध्रप्रदेश के कई जिलों में आज अवकाश घोषित किया गया है तो भारी बरसात की वजह से चेन्नई में निजी ऑफिस के लोग work From Home कर रहे हैं।
बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील
इस तूफान की वजह से कर्नाटक, केरल , पुडुचेरी, कराइकल, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है।
भारी बारिश के कारण चेन्नई सेंट्रल से 11 एक्सप्रेस निम्नलिखित ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं
- 12007 मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस,
- 12675 कोयंबटूर कोवई एक्सप्रेस,
- 12243 कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस,
- 22625 केएसआर बेंगलुरु एसी डबल डेकर एक्सप्रेस,
- 12639 केएसआर बेंगलुरु बृंदावन एक्सप्रेस
- 16057 तिरुपति सप्तगिरी एक्सप्रेस ट्रेनें
खास बात ये है कि रेलवे द्वारा रद्द की गई इन ट्रेनों का यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा इस बारे आईआरसीटीसी की ओर से ट्वीट भी किया गया है।
तमिलनाडु के लिए हेल्पलाइन नंबर
- तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (TNSDMA): 1070
- हेल्पलाइन: 1077
- व्हाट्सएप: 9445869848
- ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी): 1913
आंध्रा के इन 8 जिलों में मंडरा रहा है खतरा
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के 8 जिलों में लगभग 181 राहत शिविर कैंप बनाए गए हैं और लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। आपको बता दें कि इस तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के जो आठ जिले प्रभावित हो सकते हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं।
- तिरुपति,
- नेल्लोर,
- प्रकाशम,
- बापटला,
- कृष्णा,
- पश्चिम गोदावरी,
- कोनसीमा और
- काकीनाडा
ओडिशा के इन जिलों में है खतरा
इस तूफान से ओडिशा के पांच जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजम में भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications