Cyclone Michaung: तमिलनाडु का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह, MK स्टालिन के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति का लेंगे जायजा

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने तमिलनाडु को काफी प्रभावित किया है। मिचौंग के कहर से कई लोगों की जानें चली गईं। चेन्नई की स्थिति काफी गंभीर है। कई इलाकों में जलजमाव और बिजली संकट से लोग परेशान हैं। हालात को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिचौंग के चलते बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए तमिलनाडु का दौर करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि हमारे माननीय पीएम थिरु नरेंद्र मोदी। विशेष रूप से संकट के समय में तमिलनाडु के लोगों के साथ हैं। हमारे माननीय रक्षा मंत्री थिरु राजनाथ सिंह चक्रवात मिचौंग के कारण हुई बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए कल चेन्नई आ रहे हैं।

Cyclone Michaung: तमिलनाडु का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह के दौरान वित्त मंत्री और मुख्य सचिव थंगम थेनारासु भी होंगे। रक्षा मंत्री के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद होंगे। राजनाथ सिंह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बैठक करेंगे और राज्य में विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इससे पहले सीएम एमके स्टालिन ने बुधवार को चक्रवात मिचौंग के कारण प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। चेन्नई में वर्षा प्रभावित लोगों को भोजन और दूध जैसी आवश्यकताएं वितरित कीं। चेन्नई के उपनगरों में बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है। प्रभावित लोगों को भोजन और दूध जैसी जरूरतें को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। मेरी प्रार्थनाएं इस चक्रवात के मद्देनजर घायल या प्रभावित लोगों के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+