'मेकुनु चक्रवात': कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी

मंगलुरु। कर्नाटक में 'मेकुनु चक्रवात' समुद्री जिलों तक पहुंच गया है, जिसे लेकर नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए प्रदेश के अधिकारियों से बात की है और उन्हें तटीय इलाकों में समुचित व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं, उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी तरह की संभावित मदद पहुंच सके।

 'मेकुनु चक्रवात'

'मेकुनु चक्रवात'

मालूम हो कि 'मेकुनु चक्रवात' के मद्देनजर कर्नाटक के समुद्री इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस चक्रवात का असर मंगलवार से ही देखने को मिल रहा है क्योंकि दक्षिण कन्नड़ और उदुपी के तटीय जिलों में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे निचले इलाके और सड़कें डूब गईं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया था। कुछ बच्चों को तो नाव के जरिए उनके घर पहुंचाया गया है।

कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान और बाजार बंद रहे और आज भी बंद होने का आदेश दिया गया है, भारी बारिश की वजह से कई जगह पेड़ उखड़ गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने मेंगलौर में स्थिति की समीक्षा की है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुछ अतिरिक्त टीमों को राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन की मदद करने के लिए भेजा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

आपको बता दें कि अरब सागर में एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान उठा है। 'मेकुनु' नाम के इस तूफान के कारण अरब सागर में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस तूफान से हालांकि भारत के पश्चिमी तट को कोई खतरा नहीं है लेकिन फिर भी वहां अलर्ट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने तट पर पहुंचने के बाद इसके और तीव्र होने की आशंका जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+