Cyclone Mandous: तमिलनाडु, पुडुचेरी-आंध्रा में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद,10 जिलों में 12 NDRF टीम तैनात

संयुक्त अरब अमीरात ने चक्रवात 'मैंडूस' नाम दिया है, 'मैंडूस' एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है 'Treasure Box'।

Cyclone Mandous:

Recommended Video

    Cyclone Mandous: Tamil Nadu, Andhra Pradesh में Red Alert,Chennai से टकराएगा तूफान | वनइंडिया हिंदी

    Cyclone Mandous: देश के दक्षिण भारत पर चक्रवात 'मैंडूस' का खतरा मंडरा रहा है। साइक्लोन आज चेन्नई तट से टकरा सकता है और इसी कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है और एनडीआरएफ की पूरी टीम सुरक्षा में तैनात है। कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। तूफान के मद्देनजर तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

    10 जिलों में एनडीआरएफ की 12 टीमेंं तैनात

    10 जिलों में एनडीआरएफ की 12 टीमेंं तैनात

    आपको बता दें कि इस वक्त तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ की 12 टीमों की तैनाती की गई है और चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं तो वहीं सेना- नौसेना के बचाव और राहत दल, जहाजों और विमानों के साथ, आंध्र प्रदेश के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

     'मैंडूस' का असर केरल और कर्नाटक पर भी

    'मैंडूस' का असर केरल और कर्नाटक पर भी

    केवल तमिलनाडु ही नहीं बल्कि 'मैंडूस' का असर केरल और कर्नाटक पर भी नजर आएगा और इसलिए आज सुबह से इन राज्यों के भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौजूदा स्थिति की बात करें तो आंध्र प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'मैंडस' पिछले 06 घंटों में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से west-north दिशा में आगे बढ़ा और अभी ये चेन्नई से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है।

    मुख्यमंत्री रेड्डी ने की मीटिंग

    मुख्यमंत्री रेड्डी ने की मीटिंग

    मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तूफान के मद्ददेनजर तटीय इलाकों के कलेक्टर्स को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कल नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर के जिलाधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की थी। आपको बता दें कि दक्षिण राज्यों के लिए मुसीबत बने चक्रवात का नाम 'मैंडूस' इस बार संयुक्त अरब अमीरात ने दिया है।

    संयुक्त अरब अमीरात ने दिया 'मैंडूस' नाम

    संयुक्त अरब अमीरात ने चक्रवात 'मैंडूस' नाम दिया है, गौरतलब है कि तूफानों का नाम चक्रवातों के नाम रखने वाले पैनल रखते हैं, जिसमें 13 देश शामिल हैं, जो कि बारी-बारी से तूफानों के नामकरण करते हैं, तूफानों के नाम काफी कैची होते हैं, जिससे कि उन्हें याद रखने में आसानी हो। 'मैंडूस' एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है 'Treasure Box'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+