Cyclone Mandous: भारी बारिश के कारण बेंगलुरु बेहाल, गिरा पारा, जानिए क्या करें और क्या ना करें
तमिलनाडु के ममल्लापुरम से टकराने के बाद चक्रवात 'मैंडूस' कमजोर पड़ गया है लेकिन बरसात का दौर जारी है और अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है।

Bengaluru rains ( Do & Donts): चक्रवाती 'मैंडूस' तूफान ने केवल तमिलनाडु और आंध्रा को ही तंग नहीं किया है बल्कि इसने पडो़सी राज्य कर्नाटक में भी आफत पैदा कर दी है। राजधानी बेंगलुरु में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। बेंगलुरु तो इस वक्त शिमला बन गया है, यहां पारे में जबरदस्त गिरावट हुई है, जिसने यहां पर ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक भारी बारिश की आशंका जताई है और इसलिए कल तक के लिए यहां पर Yellow Alert जारी किया गया है।

आपको बता दें कि शनिवार को यहां पर बेतहाशा बारिश हुई थी, उसकी वजह से उस दिना यहां का तापमान 17 डिग्री पहुंच गया था, जो कि पिछले 12 सालों में दिसंबर के माह का सबसे कम तापमान था। बारिश की वजह से बेंगलुरु की सड़कें इस वक्त पानी से बेहाल हैं। लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि तमिलनाडु के ममल्लापुरम से टकराने के बाद चक्रवात 'मैंडूस' कमजोर पड़ गया है लेकिन बरसात का दौर जारी है और अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है।

बारिश की वजह से तापमान में काफी कमी आई है इसलिए सर्दी-जुकाम का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए बेंगलोरवालों को निम्नलिखित बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है..
- गर्म कपड़े पहनें।
- जब भी बाहर से घर के अंदर आएं बार-बार हाथ धोएं।
- मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलते समय मास्क का प्रयोग करें।
- बच्चों को भी जरूर मास्क लगाकर ही घर से बाहर भेंजे।
- घर का बना खाना खाएं।
- नियमित व्यायाम करें।
- घर के कामों के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- खूब पानी पिएं।
- पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।
- जितना हो सके खुद को ड्राई रखने की कोशिश करें।
केवल बेंगलुरु ही नहीं बल्कि केरल, असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश हो सकती है इसलिए इन राज्यों में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि बुधवार से मौसम में बदलाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications