आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा चक्रवात क्यांत, दिवाली के दौरान हो सकती है बारिश
चक्रवात क्यांत आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
नई दिल्ली। चक्रवात क्यांत आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह इस हफ्ते के आखिर तक तटीय इलाकों तक पहुंच सकता है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु और ओडिशा में दीपावली के दिन पहुंच सकता है। कहा गया है कि चक्र विशाखपट्टनम से 570 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे के भीतर इसकी तीव्रता में बढ़ोत्तरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इस चक्रवात के चलते भूस्खलन भी हो सकता है।
संभावना जताई जा रही है कि 28 तारीख तक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इस चक्रवात का एलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय नौसेना ने कहा है कि क्यांत पूर्वी तट की ओर बढ़ सकता है।
नौसेना है तैयार
नौसेना ने कहा कि कई जहाज, 5000 सैनिकों के ,गोताखोरों, डॉक्टरों, रबर की नौकाएं, हेलीकाप्टरों और राहत सामग्रियों के साथ स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
मछुवारों को सलाह दी गई है कि वे चक्रवात के दौरान समुद्र में जाने से बचें और जो समुद्र में गए हैं उनसे वापस लौटने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि दीपावली के दौरान आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है।
कहा गया कि दक्षिणी ओडिशा में 27 अक्टूबर को समुद्र की हालत ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसी ही हालत 27 से 30 अक्टूबर के दौरान आंध्र के तटों की भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications