चक्रवात 'कोमेन' के चलते बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश, हाई-एलर्ट जारी

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'कोमेन' गुरुवार शाम बंग्लादेश के तट पर पहुंच गया जिसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरूवार शाम से ही तेज बरसात हो रही है। हालांकि भारी बारिश का अनुमान पहले से ही था इसलिए प्रशासन ने इस बारिश से बचने के लिए व्यापक इंतजाम पहले से कर रखे थे।

मौसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश में बारिश के बाद यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ मुड़ जाएगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जायेगा लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है उसे देखकर तो भरोसा नहीं हो रहा है कि यह तूफान जल्दी धीमा पड़ेगा।

पढ़े: मौसम से जुड़ी हर खबर

हालांकि पश्तिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने जनता से कहा कि किसी को भी इस तूफान से घबराने की जरूरत नहीं है, राज्य सरकार इस तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। सीएम ने कहा कि कोलकाता में किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए सरकार, बिजली, सड़क और यातायात विभागों के प्रभारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

चक्रवात 'कोमेन' के चलते बंगाल-ओडिशा में शुरू हुई बारिश

आज तक के मुताबिक बांग्लादेश के चिटगांव में 'कोमेन' के असर के चलते भूस्खलन की खबर है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है, फिलहाल बांग्लादेश और बंगाल और ओडिशा तीनों जगह तूफान को लेकर रेड-अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+