'हुदहुद' के कहर से बचाने के लिए सेना तैयार, हाई अलर्ट नौसेना
नयी दिल्ली। भारत के पूर्वी तटों पर कहर बरपाने के लिए चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद' भयावह रुप ले चुका है। इस भयानक तूफान से टकराने के लिए भारतीय सेना भी तैयार है। नौसेना ने हुडहुड तूफान का मुकाबला करने के लिए कमर बांध ली है।

नौसेना इस संभावित संकटकालीन स्थिति में आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। ओड़ीसा सरकार द्वारा मदद मांगे जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के चार जहाज़ों को आपातकालीन उपयोग के लिए रख दिया है। तूफान प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता और आपदा राहत मुहैया कराने के लिए नौसेना हाई अलर्ट पर है।
इन जहाज़ों पर अतिरिक्त गोताखोरों, डॉक्टरों, हवा भरने वाली रबर नौकाओं, एकीकृत हेलिकॉप्टरों और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री जैसे खाद्य पदार्थ, कपड़े, दवाएं, कम्बल इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है। नौसेना एयर स्टेशन ‘आईएनएस डेगा' पर छह विमानों को आपातकालीन उपयोग के लिए रखा गया है। इसकी मदद से तूफान में फंसने वाले लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications