Cyclone Gulab: 'गुलाब' के चलते कई राज्यों में Orange Alert, बिहार में व्रजपात की आशंका
नई दिल्ली, 27 सितंबर। चक्रवाती तूफान 'गुलाब' पहले से तो कमजोर हो गया है लेकिन इसका असर अभी भी आंध्रा-ओडिशा पर दिख रहा है फिलहाल इस वक्त ये बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'गुलाब' के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका दिख रही है।

बिहार में व्रजपात की आशंका
बिहार के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनके नाम हैं बक्सर, चक्की, काराकाट, उदवंतनगर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, नालन्दा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, पटना, दरभंगा और सीतामढ़ी।यहां पर तेज हवाओं के चलने के साथ-साथ भारी वज्रपात होने के आसार दिख रहे हैं।

कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'
ये तो है बिहार का हाल लेकिन साइक्लोन के कारण एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' और अन्य सभी 11 जिलों में आज के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया। जबकि कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

मछुआरों को आज समुद्र में न जाने की सलाह
जबकि विशाखापत्तनम के आईएमडी के चक्रवात चेतावनी केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि चक्रवात गुलाब की तीव्रता घटी है लेकिन अभी भी आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी जबकि तटीय आंध्र के 1-2 अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी, मछुआरों को आज समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तो वहीं कल से यहां के मौसम में परिवर्तन होगा ,जबकि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।
Recommended Video

महाराष्ट्र, कोंकण,ओडिशा में भारी बारिश के आसार
जबकि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली, अलीगंज, कासगंज, सिकंदर राव, इगलास (यूपी), होडल, गुरुग्राम, तिजारा, के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और रेवाड़ी, औरंगाबाद (हरियाणा) नगर, अलवर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, बयाना (राजस्थान) में तेज बारिश होने के आसार दिख रहे हैं तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कोंकण, केरल, ओडिशा में भारी बारिश होने के आसार हैं, इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications