Cyclone Dana: क्या माझी सरकार कर पाएंगी चक्रवात दाना का सामना?, जानिए क्या है इससे निपटने का प्लान
Cyclone Dana odisha News: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'दाना' ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसके फलस्वरूप ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने आशांका जताई है कि तूफान दाना गुरुवार-शुक्रवार की रात पुरी से सटे भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास टकराएगा। बता दें, नवीन पटनायक की सरकार जाने के बाद यह पहला तूफान है। अब देखना यह होगा कि इस तूफान का मांझी सरकार कैसे सामना कर पाएगी।
दरअसल, बीते 15 सालों में जो तूफान आए थे उनका सामना पूर्व सीएम नवीन पटनायक सरकार ने किया था। लेकिन, नवीन पटनायक सरकार के जाने के बाद यह मोहन चरण माझी सरकार के सामने पहला तूफान है, जिसके चलते माझी के लिए यह बड़ी परीक्षा साबित होगा। क्योंकि, इससे पहले आपदा प्रबंधन की रणनीति पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा बनाई जाती थी। लेकिन, अब पूरा ध्यान मुख्यमंत्री माझी पर है।

सीएम माझी भी चक्रवात 'दाना' को लेकर सतर्क हैं क्योंकि, यह पहला चक्रवात है जिसे बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार संभाल रही है। इसलिए माझी सरकार ने पिछली सरकार के छह अनुभवी आईएएस अधिकारियों को वापस बुला लिया है। के सुदर्शन चक्रवर्ती, त्रिलोचन माझी, बलवंत सिंह, विनीत भारद्वाज, यामिनी सारंगी और समर्थ वर्मा। यह सभी बालासोर, भद्रक, पुरी, मयूरभंज, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में राहत और बचाव कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
क्या है माझी सरकार का प्लान
वहीं, चक्रवात दाना प्रभावित क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों के लिए 23 से 25 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) के कर्मी 14 जिलों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। 'फानी' जैसे चक्रवातों से निपटने के अनुभव के साथ, वे 'दाना' के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।
तैनाती में 51 ODRAF टीमें और 25 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए 178 अग्निशमन दल स्टैंडबाय पर हैं। हेलीकॉप्टर और अन्य संसाधन स्टैंडबाय पर हैं, जिन्हें 10 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने का लक्ष्य भी दिया गया है। इतना ही नहीं, निवासियों को स्थानांतरित करने के अलावा, राज्य ने लगभग 6,000 राहत शिविर स्थापित किए हैं।
ये भी पढ़ें:-
पूर्व सीएम पटनायक ने भी लोगों से की यह अपील
वहीं,दूसरी तरफ विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने बुधवार को लोगों से चक्रवात 'दाना' से डरने की नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों से चक्रवात के प्रभाव से निपटने में प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी आह्वान किया।
पटनायक ने कहा कि ओडिशा ने पहले भी कई चक्रवातों का सामना किया है और हमारे लोगों ने उनका बहादुरी से सामना किया है। आइए इस बार भी सुरक्षित रहने के लिए हर एहतियात बरतें। कहा कि लोगों की मदद करें। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सब मिलकर इस तूफान का सामना कर सकते हैं, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications