Cyclone Biparjoy Updates: क्या होता है 'बिपरजॉय' का मतलब? कहां होगा साइक्लोन का लैंडफॉल? जानिए सारे अपडेट्स
Cyclone Biparjoy Updates:'बिपरजॉय' चक्रवात की वजह से पहले से ही लेट मानसून के आने में और भी विलंब हो सकता है, इस कारण कृषकों की चिंता बढ़ गई है।

Cyclone Biparjoy Updates in Hindi: मौसम के उलटफेर और मानसून के इंतजार के बीच चक्रवात 'बिपरजॉय' की खबर से किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि ऐसा अनुमान है कि इसकी वजह से मानसून लेट हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 'बिपारजॉय' अगले कुछ घंटों में काफी प्रबल रूप धारण कर सकता है। फिलहाल अभी साइक्लोन गोवा से 920 किमी की दूरी पर स्थित है।
मछुआरों को 10 जून तक समुद्र में जाने से रोका गया
इस तूफान का लैंडफॉल पाकिस्तान में होगा, जिसका असर बांग्लादेश पर भी पड़ेगा। ये एक गंभीर चक्रवात है जिसकी तीव्रता कितनी होगी इसके बारे में मौसम विभाग ने कुछ नहीं बताया है लेकिन इतना तय है कि इसकी वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। इसी कारण मुंबई-गोवा, कर्नाटक-केरल और लक्षदीप में मछुआरों को 10 जून तक समुद्र में जाने से रोका गया है।
मुंबई में प्रभावित होगा मानसून?
आईएमडी ने कहा कि ये चक्रवात मुंबई में साइक्लोन की चाल को प्रभावित कर सकता है। आम तौर पर जब भी कोई चक्रवात आता है तो यह मानसून की शुरुआत को प्रभावित करता है। इससे एक या दो दिन की देरी हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे साइक्लोन आगे बढ़ेगा तो हमें तटीय किनारों पर इसका असर नजर आएगा।
बांग्लादेश ने दिया 'बिपरजॉय'नाम
आपको बता दें कि ये जून के महीने में अरब सागर में बनने वाला पहला चक्रवात है, जिसे कि नाम दिया बांग्लादेश ने नाम दिया है। 'बिपरजॉय' का अर्थ बंगाली भाषा में 'खुशी' होता है। फिलहाल इसके कारण मुंबई-गोवा, कर्नाटक-केरल और गुजरात में तूफान को लेकर अलर्ट जारी है।
क्या होता है लैंडफॉल?
जब चक्रवात अपने वृहद रूप में होता है और बहुत ही तेज गति में सुमद्र की ओर से जमीन में प्रवेश करता है, उस स्थिति को लैंडफॉल कहते हैं , ये स्थिति काफी भयंकर होती है। इस दौरान तेज हवाएं चलती है, भारी बारिश होती है और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठती हैं और बहुत तेज आवाज भी होती है। इस दौरान जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसलिए जब ऐसी स्थिति पैदा होती है तो तटीया इलाकों से लोगों को हटा दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications