Cyclone Biparjoy :'बिपारजॉय' ने बदला रूट, गुजरात के 6 जिलों में मचा सकता है तबाही, Orange Alert जारी

Cyclone Biparjoy updates in Hindi :'बिपारजॉय' का असर 15 जून तक रहेगा इसका लैंडफॉल पाकिस्तान में हो सकता है। इसे लेकर वहां भी अलर्ट जारी किया गया है।

Cyclone Biparjoy updates in hindi: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब काफी शक्तिशाली हो गया है और इसने अपना रूख गुजरात की ओर कर दिया है, अनुमान के मुताबिक ये गुजरात के 6 जिलों में कहर बरपा सकता है और इसी वजह से यहां पर Orange Alert जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इस बारे में ताजा अपडेट जारी किए हैं, जो कि निम्नलिखित हैं...

Cyclone Biparjoy
  • चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' के कारण गुजरात के पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ , कच्छ, द्वारका और मोरी जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
  • मौसम विभाग का कहना है कि जिस वक्त ये तूफान गुजरात के तटीय इलाकों से टकराएगा उस वक्त 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • खतरे वाले स्थानों परर एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तैनाती हुई है।
  • फिलहाल अभी तूफान पोरबंदर जिले से करीब 870 किलोमीटर साउथ-वेस्ट पोजिशन में स्थिर है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  • इसकी वजह से गुजरात, मुंबई, गोवा , कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका अगले चार दिनों तक बनी हुई है।
  • कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरी में भी 15 जून तक भारी बारिश के आसार हैं।
  • जहां गुजरात का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मुंबई में भी इसका असर दिखने लग गया है।
  • इस वक्त मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा जा रहा है, इसलिए गेटवे ऑफ इंडिया पर फिलहाल के लिए लोगों को आने से रोका गया है।
  • आईएमडी के अनुसार, ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है।

मछुआरों को 15 जून तक समुद्र में जाने से रोका गया

इस तूफान का असर पाकिस्तान, ओमान और बांग्लादेश पर भी पड़ेगा इसलिए वहां पर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसकी तीव्रता वहां पर कितनी होगी इसके बारे में मौसम विभाग ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये तूफान काफी शक्तिशाली है और इसकी वजह से प्रभावित इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसी कारण गुजरात, मुंबई-गोवा, कर्नाटक-केरल और लक्षदीप में मछुआरों को 15 जून तक समुद्र में जाने से मना किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+