Cyclone Biparjoy पर जारी एडवाइजरी, 'ग्राउंड रिपोर्टिंग में जवानों की सुरक्षा से समझौता न करे मीडिया'
Cyclone Biparjoy: चक्रवात 'बिपरजॉय' को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की। जिसमें कहा कि ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान तैनात कर्मियों की सुरक्षा से समझौता न करें। चक्रवात 'बिपरजॉय' पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के द
Cyclone Biparjoy: चक्रवात 'बिपरजॉय' को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों और तैनात सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को चिंता व्यक्त की है। साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि मीडिया संगठनों से आग्रह करते हैं कि वे तैनात कर्मियों की सुरक्षा से समझौता न करें, और चक्रवात 'बिपरजॉय' पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतें।
मंत्रालय ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की है कि इस तरह की ग्राउंड रिपोर्टिंग से तैनात विभिन्न कर्मियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मंत्रालय ने मीडिया संगठनों को दृढ़ता से सलाह दी है कि वे संभावित प्रभावित क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतें।

सुरक्षा से समझौता न करें
आगे कहा कि किसी भी परिस्थिति में संगठन को ऐसे कर्मियों की तैनाती के लिए निर्णय नहीं लेना चाहिए, जिससे मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और सुरक्षा से समझौता हो और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सावधानियों का पालन किया जा सके।
केंद्र-राज्य सरकार मिलकर करेगी "बिपरजॉय" का सामना
चक्रवात "बिपरजॉय" के निकट भविष्य में देश के पश्चिमी तट से टकराने की संभावना है। जिससे अलग-अलग आयामों में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है। मंत्रालय ने लोगों को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications