Cyclone Asani: अंडमान-निकोबार में रोका गया जहाजों का मूवमेंट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नई दिल्ली, 20 मार्च: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर चक्रवाती तूफान असानी का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ की कई टीमों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। अब अंडमान-निकोबार प्रशासन ने मछुआरों के लिए एक अलग चेतावनी जारी की है।

helpline number

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के फोरशोर सेक्टर (पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच की सेवाएं) में जहाजों की मूवमेंट को रोक दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ। अगर किसी को कोई दिक्कत आए तो वो हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर 1800-345-2714 पर फोन कर सकते हैं। साथ ही सभी लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपली की जा रही है।

कितनी होगी हवा की रफ्तार?
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, लेकिन ये अगले दिन 90किमी/घंटे जा सकती है। ऐसे में लोग समुद्र किनारे ना जाएं। अंडमान वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी फेमस है, जिस पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।

नौसेना और एयरफोर्स स्टैंडबाई पर
एनीआरएफ के साथ-साथ किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल को स्टैंड बाई पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जाएगी। इस तूफान को असानी नाम श्रीलंका ने दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+