पीएम मोदी ने दिया Cyclone Amphan से प्रभावित लोगों को मदद का आश्वासन, अमित शाह ने की ममता से बात

नई दिल्‍ली। सुपर साइक्‍लोन अम्‍फान के कारण पश्विम बंगाल में भारी तबाही हुई है। 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है और व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा है। इस तबाही पर अफसोस जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है और प्रभावित राज्‍यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्‍होंने लोगों के सुरक्षित होने की भी प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है चक्रवाती तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल में हुई तबाही के दृश्‍य देखे। इस चुनौतीपूर्ण समय में, पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ खड़ा है। राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

पीएम मोदी ने दिया Cyclone Amphan से प्रभावित लोगों को मदद का आश्वासन, अमित शाह ने की ममता से बात

एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा ''प्रभावित लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें कम कर रही है। शिर्ष अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।'' वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम अम्‍फान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्‍होंने कहा कि मैंने सीएम ओडिशा नवीन पटनायक और सीएम पश्चिम बंगाल से भी बात की है।

तबाही मचाने के बाद कमजोर हुआ सुपर साइक्लोन 'अम्फान'

आईएमडी ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा है कि पिछले 6 घंटों के दौरान 27 किमी/घंटा की गति के साथ सुपर साइक्लोन अम्फान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है और आगे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है, फिलहाल यह कोलकाता के उत्तरपूर्व में 270 किलोमीटर दूर स्थित बांग्लादेश पर केंद्रित है। मालूम हो कि तूफान के दौरान कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि दमदम में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर हवा की रफ्तार 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+