CBIvsCBI: सीवीसी ने आलोक वर्मा को पूछताछ के लिए तैयार रहने को कहा- सूत्र

नई दिल्ली। सीबीआई के भीतर घूसकांड की जांच कर रही सेंट्रल विजिलेंस कमीशन सीबीआई के डायरेक्टर आलोकक वर्मा से पूछताछ कर सकती है। सीवीसी ने आलोक वर्मा को साफ कर दिया है कि वह इस मामले में पूछताछ के लिए तैयार रहें, उनसे पूछताछ हो सकती है। सरकार के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राकेश अस्थाना द्वारा आलोक वर्मा पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही सीवीसी ने आलोक वर्मा को पूछताछ के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

अभी तारीख तय नहीं

अभी तारीख तय नहीं

सीबीआई के भीतर शुरू हुए संग्राम के बाद जिस तरह से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हुआ और इस मामले की जांच शुरु हुई है उसके बाद सीवीसी ने पहली बार आधिकारिक रूप से आलोक वर्मा से बात की है और उन्हें पूछताछ के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। वर्मा से कहा गया है कि वह अपने पक्ष में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए साक्ष्य इकट्ठा करें। हालांकि अभी तक इस पूछताछ की तारीख और समय की जानकारी नहीं दी गई है।

सीवीसी के अधिकार

सीवीसी के अधिकार

पूर्व सीवीसी कमिश्नर आर श्री कुमार ने कहा कि सीवीसी के पास सिविल कोर्ट जैसे अधिकार होते हैं वह चाहे तो इस मामले में शपथ पत्र के जरिए जानकारी मांग सकती है। अगर सीवीसी किसी को समन भेजती है तो उसे न्यायिक समन माना जाता है। आपको बता दें कि सीबीआई के भीतर संग्राम के बाद सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया था। साथ ही एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया था।

आरोप-प्रत्यारोप

आरोप-प्रत्यारोप

आपको बता दें कि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सत्ता और विपक्ष दोनों के बीच लगातार टकराव जारी है। एक तरफ जहां विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जानबूझकर सीबीआई के डायरेक्टर को उनके पद से हटाया है ताकि उन्हे राफेल की जांच से रोका जा सके। वहीं सरकार का कहना है कि सीबीआई के भीतर विवाद की वजह से इसके भीतर की कार्यप्रणाली पर असर पड़ेगा इसलिए उन्हें कुछ दिन की छुट्टी पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर पर अध्यादेश की मांग तेज, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले अमित शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+