बीच सड़क पर मासूम बच्ची ने किया डांस, क्यूट VIDEO से जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स कर रहे तारीफ

बच्चों का हंसना, खेलना, नाचना, गाना या कोई अन्य एक्टिविटीज हमेशा लोगों का मन मोह लेता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज हैं, जिसे देखकर आप अपनी खुशी रोक नहीं पाएंगे।

बेंगलुरू, 18 अगस्त: बच्चों का हंसना, खेलना, नाचना, गाना या कोई अन्य एक्टिविटीज हमेशा लोगों का मन मोह लेता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज हैं, जिसे देखकर आप अपनी खुशी रोक नहीं पाएंगे। एक ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कर्नाटक के उडुपी की सड़कों पर एक प्यारी सी बच्ची डांस कर रही है, जिसे देख लोग खुशी से झूम उठे हैं। उसके बाद सभी लोग बच्ची की खूब तारीफ कर रहे हैं।

डांसर के साथ करती है डांस

डांसर के साथ करती है डांस

23 सेकंड के वीडियो में एक छोटी सी बच्ची एक महिला के साथ पारंपरिक नर्तक की ओर जाते हुए दिख रही है। उसे माला पहनाकर उसके सम्मान करती है। इसके बाद नर्तकी मासूम बच्ची से अपने साथ डांस करने को कहती है।

स्टेप टु स्टेप करती है डांस

स्टेप टु स्टेप करती है डांस

इसके बाद बच्ची तुरंत उसके डांस मूव्स को कॉपी कर लेती है। मासूम के डांस को देख मौजूद दर्शकों ने खूब तारीफ की। दर्शकों ने मासूम को खूब वाहवाही मिली है। इस क्यूट सा वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

लोगों का जीता दिल

लोगों का जीता दिल

वीडियो के कैप्शन में लिखा है ओएमजी! यह सुपर क्यूट है। बच्ची के झूमते हुए डांस मूव्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो साझा करते ही यह वायरल हो गया है।

लड़की सुपर स्टार

लड़की सुपर स्टार

एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्ची में इन परंपराओं और मूल्यों को विकसित करने के लिए माता-पिता को बधाई...। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की इतनी सुपर स्टार है।

लाखों लोग देख चुके वीडियो

लाखों लोग देख चुके वीडियो

एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरह हमें अपने बच्चों को पढ़ाने और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस मनमोहक वीडियो को पोस्ट किए जाने के एक हफ्ते में सोशल मीडिया पर 5.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 31,000 लाइक्स मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- साइकिल से गिरने पर ना रोया ना दुखी हुआ, मासूम करने लगा जबरदस्त डांस, VIDEO देख लोग बोले- Rockstar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+