कन्हैया की जीभ काटने पर 5 लाख इनाम का एलान
नयी दिल्ली। जेएनयू विवाद के बाद जमानत पर रिहा हुए कन्हैया ने जब कैंपस में अपना भाषण दिया तो देश और दुनिया में वो एक नया हीरो बनकर उभरा। किसी ने उसकी तारिफ की तो भाजपा और राष्ट्रीय सेवक संघ गुस्से से भर गया। इसका असर दिखा भी। भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने कन्हैया के जीभ काटने वालो के लिए 5 लाख तक के ईनाम की घोषणा कर दी।

भाजपा युवा मोर्चा के सिटी चीफ कुलदीप वार्ष्णेय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कन्हैया कुमार के जीभ काटने वाले को 5 लाख तक का ईनाम देने की बात कही। कुलदीप ने इसे वाट्सएप में भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि देशविरोधी और आतंकवादी अफजल गुरु का साथ देने के नारे के बाद कन्हैया हर किसी पर निशाना साध रहा है।
ऐसे में जो भी उसका जीभ काटकर लाएगा वो उसे 5 लाख रुपए देंगे। आपको बता दें कि जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जमानत पर रिहा होने के बाद जेएनयू में भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications