अब लाइन में लगने का झंझट खत्म, घर बैठे मिलेगी CNG, इस शहर से हो रही डोरस्टेप फ्यूल की शुरुआत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएनजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को घर-घर सीएनजी पहुंचाई जाएगी।

मुंबई, 15 जून : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएनजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को घर-घर सीएनजी पहुंचाई जाएगी। ग्राहकों को सीएनजी स्टेशनों पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घर बैठे सीएनजी पहुंच जाएगी। ऊर्जा वितरण स्टार्टअप 'द फ्यूल डिलीवरी' जल्द ही ग्राहकों के घर पर ईंधन पहुंचाएंगे।

24 घंटे मिलेगी सेवा

24 घंटे मिलेगी सेवा

शहर में मोबाइल सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए महानगर गैस लिमिटेड के साथ 'लेटर ऑफ इंटेंट' पर हस्ताक्षर किया है। 'द फ्यूल डिलीवरी' ने एक बयान में कहा कि सीएनजी से चलने वाले सभी ऑटो रिक्शा, कैब, प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों, स्कूल बसों और सीएनजी का उपयोग करने वाले अन्य वाहनों को 24 घंटे सेवाएं दी जाएंगी।

महानगर गैस लिमिटेड ने दी मंजूरी

महानगर गैस लिमिटेड ने दी मंजूरी

घर-घर सीएनजी सेवा के शुभारंभ के बाद ग्राहक सीएनजी स्टेशनों पर घंटों कतार में लगे बिना अपने वाहनों में ईंधन भरा सकेंगे। ऊर्जा वितरण स्टार्टअप ने कहा कि उसे मुंबई में दो समग्र सीएनजी डिस्पेंसिंग यूनिट (सीडीयू) और मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल (महानगर गैस लिमिटेड) से मंजूरी मिल गई है।

ट्रायल रन किया पूरा

ट्रायल रन किया पूरा

उन्होंने कहा कि यह सेवा अगले तीन महीने में मुंबई के सायन और महापे में शुरू होगी और धीरे-धीरे शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तार किया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि एमजीएल के सीडीयू ने पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से प्रारंभिक मंजूरी प्राप्त करने के बाद उचित प्रक्रियाओं का पालन किया है और ट्रायल रन पूरा किया है।

अब वाहन मालिक सीएनजी में बदलेंगे अपनी गाड़ी

अब वाहन मालिक सीएनजी में बदलेंगे अपनी गाड़ी

कहा कि यह देश में पहली बार है कि कोई स्टार्टअप मोबाइल सीएनजी स्टेशन लॉन्च करने जा रहा है। द फ्यूल डिलीवरी के संस्थापक और सीईओ रक्षित माथुर ने कहा कि देश भर में डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी सफलतापूर्वक करने के बाद हम सीएनजी की डोरस्टेप डिलीवरी की घोषणा करके एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएनजी की डोरस्टेप डिलीवरी वाहन मालिकों को सीएनजी में स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करेगी।

एक साल में 43 लाख किलो सीएनजी की खपत

एक साल में 43 लाख किलो सीएनजी की खपत

कंपनी ने कहा कि मुंबई में पांच लाख से अधिक सीएनजी से चलने वाले वाहनों के माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 43 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है, जबकि शहर में केवल 223 स्टेशन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+