मुस्लिम डिलिवरी ब्वॉय भेजने पर शख्स ने कैंसिल किया ऑर्डर, जोमैटो ने दिया ऐसा जवाब यूजर्स ने जमकर सराहा
नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से एक शख्स ने खाना ऑर्डर किया। इस दौरान जब इस यूजर को पता चला कि खाना एक मुस्लिम डिलिवरी ब्वॉय लेकर आ रहा है तो उन्होंने सावन का महीना होने की बात कहते हुए जोमैटो से डिलिवरी ब्वॉय बदलने के लिए कहा। उनकी इस मांग को जोमैटो ने मानने से इनकार कर दिया।

इससे नाराज होकर इस शख्स ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया और जोमैटो से रिफंड की भी मांग की। हालांकि, जोमैटो ने रिफंड देने से भी इनकार कर दिया। यही नहीं जोमैटो की ओर से इस मामले में ऐसा जवाब दिया गया, जिसे यूजर्स ने जमकर सराहा।

मुस्लिम डिलिवरी ब्वॉय के चलते ऑर्डर किया कैंसिल
पूरे मामले की जानकारी खुद अमित शुक्ल नाम के शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने ट्विटर पर न केवल इस मामले को उठाया बल्कि जोमैटो से जुड़ी अपनी शिकायत भी बयां की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैंने फूड-डिलीवरी ऐप जोमैटो से खाने का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने मेरे ऑर्डर के लिए एक गैर-हिंदू डिलिवरी ब्वॉय का नाम भेजा। इस पर मैंने जोमैटो से डिलिवरी ब्वॉय बदलने के लिए कहा, लेकिन कंपनी ने राइडर बदलने से मना कर दिया। इस पर मैंने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। वहीं कंपनी ने मेरा रिफंड देने से मना कर दिया। इस पर मैंने कहा कि आप मुझे डिलिवरी लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते, मैं ऑर्डर नहीं लेना चाहता और रिफंड भी नहीं चाहिए।"
जोमैटो का जवाब- 'खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है'
यूजर अमित शुक्ल ने जिस तरह से पूरे मामले को ट्विटर पर बयां किया, इसके बाद जोमैटो कंपनी की ओर से भी इसका जवाब दिया गया। जोमैटो ने ऐसा जवाब दिया गया, जिसकी यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। जोमैटो इंडिया ने अपने जवाब में लिखा, "खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है।"
जोमैटो के फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने इस मामले पर क्या कहा
यही नहीं जोमैटो के फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने भी इस मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं। हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा।"
ऑर्डर कैंसिल करने वाले की यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
जोमेटो कंपनी की ओर से दिए गए जवाब के बाद शिकायत करने वाले अमित शुक्ल को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ गई। जहां यूजर्स ने जोमेटो के इस फैसले की जमकर सराहना की, वहीं ऑर्डर कैंसिल करने वाले अमित शुक्ल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा, 'गैर हिंदू राइडर से इतनी दिक्कत है तो अंटार्कटिका चले जाओ वहां सारे हिंदू पोलर बियर मिलेंगे साथ में हवन करना।' देखिए यूजर्स ने और क्या कहा...
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications