आज गुजरात बंदः हिंसक हुआ पटेल आंदोलन, बुलाई गई सेना
अहमदाबाद। पटेल समुदाय के आरक्षण की मांग को लेकर हो रही महाक्रांति अब हिंसक बन गई है। इस बात पर लोग अब आक्रामक हो गये हैं जिसकी वजह से मंगलवार को पटेल समुदाय की रैली के बाद अहमदाबाद सहित पूरे राज्य में जमकर हिंसा हुई। पटेल समुदाय का गुस्सा इसलिए भड़क गया क्योंकि महाक्रांति कर रहे उनके नेता हार्दिक पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

लोगों ने कई बसों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की गई है, हालात पर काबू पाने के लिए अहमदाबाद में सेना बुलाई गई है। ऐसा 13 साल बाद हो रहा है जब शहर में सेना की हेल्प लेनी पड़ रही है। सुरक्षा के मद्दे नजर अहमदाबाद में इंटरनेट सर्विस पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को गुजरात बंद बुलाया गया है, फिलहाल स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं और सीएम आंनदीबेन ने राज्य की जनता से अपील की है कि वो शांति बनाये रखे।
बुधवार को गुजरात बंद बुलाया गया
मालूम हो कि हालात तब बिगड़े जब पुलिस ने हार्दिक पटेल को हिरासत में लिया क्योंकि वो तय सीमा से ज्यादा समय पर रैली कर रहे थे, पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भीड़ एकदम से भड़क गई और उसने एक बस में आग लगा दी, हालांकि हार्दिक पटेल को देर रात रिहा कर दिया गया लेकिन तब तक हिंसा भड़क चुकी थी।
हिंसक हुआ पटेल आंदोलन, बुलाई गई सेना
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गलत तरह से पीटा, उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को इसके बुरे नतीजे देखने को मिलेंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications