ड्रग्स देकर लड़कियों को फंसाने वाला धार्मिक नेता गिरफ्तार, सेक्स रैकेट की आशंका

शिफू सुंकृति के मुखिया और खुद को मनोचिकित्सक बताने वाले सुनील कुलकर्णी के खिलाफ मलाड पुलिस ने तस्करी, धोखाधड़ी, अश्लीलता और आईटी एक्ट के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया।

मुंबई। खुद को मनोचिकित्सक बताकर लड़कियों को अपने जाल में वाले धार्मिक नेता को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लड़कियों को ड्रग्स देकर बंधक बना लिया था। पीड़ित परिवारों की याचिका के बाद हाईकोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

चार लड़कियों को रखा था कब्जे में

चार लड़कियों को रखा था कब्जे में

लड़कियों के परिजनों ने की थी अपील

लड़कियों के परिजनों ने की थी अपील

पीड़ित परिवारों ने कहा कि उनकी बेटियां घर आने से मना कर रही थीं, क्योंकि सोशल मीडिया पर चलने वाले शिफू सुंकृति ने इस पर दखल दिया था। कपल्स के वकील ने कोर्ट को बताया कि बीते साल धार्मिक नेता के खिलाफ दो बार पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जस्टिस रंजीत मोरे और अनुजा प्रभुदेसाई की बेंच ने पुलिस को भी लताड़ लगाई।

कोर्ट ने कहा- ये बड़ा रैकेट हो सकता है

कोर्ट ने कहा- ये बड़ा रैकेट हो सकता है

कोर्ट ने पुलिस को फटकारते हुए कहा, 'पुलिस इस तरह के मामलों में लापरवाही कैसे बरत सकती है? गंभीर मामलों में अपनी लाचारी नहीं व्यक्त कर सकती। यह सीधे तौर पर सेक्स और ड्रग्स रैकेट का मामला है और पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कि कई लड़के लड़कियां फंसे हुए हैं, चुप रहती है।'

आखिरकार गिरफ्तार हुआ नेता

आखिरकार गिरफ्तार हुआ नेता

कोर्ट ने कहा, 'पहला काम पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करे। यह बड़ा रैकेट मालूम होता है। अगर पुलिस एक्शन लेने में नाकाम है तो हम सीआईडी या सीबीआई से इसकी जांच करने के लिए कहें। पुलिस और राज्य सरकार ऐसी बातें कर रहे हैं जैसे यह गंभीर मुद्दा है ही नहीं।' कोर्ट की फटकार के बाद मलाड पुलिस ने कुलकर्णी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+