CSIR-UGC-NET June 2024: सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित, NTA ने बताई बड़ी वजह
CSIR-UGC-NET June 2024: एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। ये एक्जाम 25 से 27 जून के बीच आयोजित होने वाला था। एनटीए ने इसको लेकर एक स्थिति स्पष्ट की है। एक बयान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त परीक्षा को रद्द करने की वजह बताई है।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून 2024 को स्थगित कर दी गई है। एनटीए ने परीक्षा रद्द होने का कारण बताते हुए एक बयान में कहा, "परीक्षा अपरिहार्य परिस्थितियों के साथ-साथ लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण स्थगित किया जा रहा है। इस परीक्षा के आयोजन के लिए संशोधित कार्यक्रम बाद में एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।"

एनटीए ने CSIR UGC NET परीक्षा 2024 ऐसे मौके पर स्थगित की है जब नीट पेपर लीक और यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करने पर बवाल मचा हुआ है। देश के कई राज्यों में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में इस परीक्षा को रद्द करने के पीछे एनटीए ने कुछ अहम कारण बताए हैं।
फिर कब होगी परीक्षा?
एनटीए ने अपने नोटिस में बताया है कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए संशोधित कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया जाएगा। एनटीए ने छात्रों को किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://csimet.nta.ac.in पर विजिट करते रहने की सलाह दी है। एनटीए के अपडेट्स [email protected] पर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011- 40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications