भारतीय पीएम के सम्मान में इजराइल ने इस फूल का नाम रखा 'मोदी'
नई दिल्ली। इन दिनों पीएम मोदी इजराइल की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। तेल-अवीन के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत होने के बाद वह डैंजिगर फ्लावर फार्म पहुंचे। वहां पर इजराइल की सरकार ने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल की जाने वाली उच्च स्तरीय तकनीक का प्रदर्शन किया। इस फॉर्म के दौरे पर पीएम मोदी के साथ इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद गए।

यहां पर पीएम मोदी के सम्मान में इजराइली क्रायसेंथेमन फूल को पीएम मोदी का नाम दिया गया। अब से यह फूल 'मोदी' कहलाएगा। वहां पर दोनों ही नेताओं को फूलों की खेती में इस्तेमाल की जा रही शोध तकनीक के बारे में बताया गया। दोनों नेताओं ने यहां पर पौधों की कई तरह की किस्मों के बारे में जाना।

भले ही इजराइल में खेती बहुत ही कम होती हो, लेकिन तकनीकी रूप से काफी मजबूत है। इजरायल मुख्य रूप से हीरे, उच्च प्रोद्योगिकी उपकरणों और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात करता है।












Click it and Unblock the Notifications