क्रिप्टो बाजार में गिरावट जारी, Bitcoin $42000 के नीचे, जानें दूसरे टोकन का हाल

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। वैश्विक क्रिप्टो बाजार में पिछले सप्ताह शुरू हुआ गिरावट का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 42,000 डॉलर के नीचे फिसल गई। बिटकॉइन का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 787 अरब डॉलर पर आ गया। पिछले दिनों चीन में हुई कार्रवाई के साथ ही एवरग्रांडे के वित्तीय संकट के चलते बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों ने अपनी रैली खो दी है।

Bitcoin

क्रिप्टो बाजार में संघर्ष के साथ क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बुधवार को 1.84 ट्रिलियन डॉलर पर रहा जो मंगलवार के मुकाबले 2.29 प्रतिशत पीछे रहा। बीते 24 घंटे के बाजार का अध्ययन करें तो क्रिप्टो बाजार की कुल मात्रा 91.74 अरब डॉलर रही जो कि 5.94 प्रतिशत की कमी दिखा रही है। डिसेंट्रलाइज फाइनेंस (डेफी) में कुल मात्रा 15.50 अरब डॉलर है जो 24 घंटे में कुल क्रिप्टो की मात्रा का 16.96 प्रतिशत है।

कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक स्थिर सिक्कों की बात करें तो इसकी मात्रा 75.71 अरब डॉलर रही जो कि 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा का 82.53 प्रतिशत रहा।

बिटकॉइन और ईथर में गिरावट
बुधवार को बिटकॉइन पिछले दिन के मुकाबले 1.65 प्रतिशत गिरकर 41,754 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन का प्रभुत्व 42.69 प्रतिशत पर था जो कि 0.17 प्रतिशत ऊपर है। बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी ईथर भी 2871 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो पिछले दिन के मुकाबले 2.47 प्रतिशत नीचे है। ईथर का मार्केट कैप 338 अरब डॉलर पर रहा।

एक अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो 4.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ $ 2.06 पर थी। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में कार्डानो में लगभग 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई है। कार्डानो का मार्केट कैप 66.00 अरब डॉलर है। जबकि टॉप-5 में शामिल अन्य महत्वपूर्ण करेंसी बिनांस कॉइन 0.22 प्रतिशत नीचे कारोबार करते हुए 338.15 डॉलर की कीमत पर थी। यह डिजिटल टोकन पिछले एक सप्ताह में 4.61 प्रतिशत नीचे आया है। बिनांस कॉइन का मार्केट कैप 56.97 बिलियन डॉलर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+