दो राज्यों के चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है ये विदेशी बवंडर
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी मौसम में आफत आ सकती है। दो राज्यों में चुनावी माहौल के समय भाजपा को इससे नुकसान भी हो सकता है। बता दें कि फिलहाल गुजरात औ हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी है। गुजरात में जहां दिसंबर में चुनाव है वहीं हिमाचल नवंबर में मतदान करेगा। इन सबके बीच कुछ विदेश बवंडर भाजपा की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ रहा है। बढ़ती कीमतें भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के माथे पर बल ला सकती है। गौरतलब है कि गुजरत में जहां भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है तो वहीं हिमाचल में वो कांग्रेस से छीनने की पुरजोर कोशिश में लगी है।

ग्राहकों के लिए नुकसानदायक
गुरूवार को कच्चे तेल का दाम जहां 56.92 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं 56.79 डॉलर प्रति डॉलर बुधवार को था। हालांकि शुक्रवार को किस दाम पर तेल खरीदा गया इसके बारे में सोमवार को ही पता चल सकेगा। तेल कीमतों में यह वृद्धि ग्राहकों के लिए नुकसानदायक है क्योंकि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में को भी इजाफा तुरंत असर डालता है।

भारत के लिए बढ़ रही है मुश्किल!
बता दें कि भारत अपनी कुल तेल जरूरत का 82 फीसदी हिस्सा आयात करता है। कुल आयात का 28 फीसदी हिस्से की खरीद ब्रेंट से करता है। वहीं 72 फीसदी खरीद दुबई और ओमान से होती है। भारत के लिए कच्चे तेल की मुश्किल बढ़ती जा रही है।

पहले 15 दिन में असर पड़ता था,अब तुरंत
पहले अतंरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर 15 दिन में कीमतों में बदलाव होता था लेकिन अगस्त के बाद से ही भारत में ग्राहकों पर ईंधन खरीदने का बोझ बढ़ रहा है। हालांकि बीच में जनता बढ़ रहे रोष और विपक्ष के आरोपों के चलते सरकार ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5.7रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

सरकार नहीं फेर सकती मुंह
वहीं नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक सरकरा ने पेट्रोल पर 11.77 रुपए प्रति लीटर और 13.47 रुपए प्रति लीटर का इजाफा डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कर दिया था। हालांकि उस वक्त सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम कीमतों के चलते ड्यूटी लगाकर अपना खजाना भर रही थी।अगर ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम बढ़ते रहे तो ग्राहक टैक्स में कटौती की मांग करेंगे। ऐसे में सरकार कम से कम चुनावों के चलते इन मांगो से मुंह नहीं फेर सकती ।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications