शाह के दौरे को लेकर CRPF की तैयारी, बंगाल पुलिस को चिट्ठी लिख किया अलर्ट
West Bengal News Update: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिहार के बाद बीजेपी की नजर अब इसी चुनाव पर है। जिस वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल में रैली की थी। उस दौरान उनकी रैली पर हमला हुआ था, जिसको सीआरपीएफ ने गंभीरता से लिया है। साथ ही अमित शाह के दौरे को लेकर बंगाल पुलिस को एक पत्र लिखा है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह 19-20 दिसंबर को बंगाल के दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सीआरपीएफ ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस को एक पत्र लिखा है। पत्र में सीआरपीएफ ने कहा कि जेपी नड्डा के काफिले पर जब हमला हुआ तो वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती नहीं हुई थी। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस पूरा सहयोग करे। साथ ही पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती हो।
ऐसी रहेगी सुरक्षा
गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां-जहां अमित शाह जाएंगे वहां-वहां केंद्रीय सुरक्षा बल और स्टेट आर्म्ड पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रैली और रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। उपद्रवियों के इरादों पर पानी फेरने के लिए सादी वर्दी में भी जवानों की तैनाती होगी।
नड्डा पर हुए हमले को लेकर कही ये बात
अपने पत्र में सीआरपीएफ ने 9-10 दिसंबर को जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की भी जानकारी दी है। सीआरपीएफ के मुताबिक 9 दिसंबर को नड्डा कोलकता स्थित बंगाल चुनाव कार्यालय गए थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनको काले झंडे दिखाए। इसके अलगे दिन यानि 10 तारीख को नड्डा सिरसा, डायमंड हर्बर गए, जहां पर उनके काफिले पर पत्थरबाजी हुई। हालांकि इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications