दिल्ली: लोधी एस्टेट में फायरिंग, CRPF के सब-इंस्पेक्टर ने सीनियर को मारी गोली, फिर सुसाइड

दिल्‍ली। दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में CRPF के दो जवानों की आपसी विवाद में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक CRPF के सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इंस्पेक्टर दशरथ सिंह को गोली मार दी और फिर सब इंस्पेक्टर ने भी खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे तुगलक रोड थाने की पुलिस को जानकारी मिली की लोधी स्टेट की 61 नम्बर कोठी में कई राउंड फायरिंग हुई है।

दिल्ली: लोधी एस्टेट के कोठी नंबर 61 में फायरिंग, CRPF के सब-इंस्पेक्टर ने सीनियर को मारी गोली, फिर किया सुसाइड

ये खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा कि सीआरपीएफ एक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर ज़मीन पर पड़े थे और उनको गोली लगी हुई थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। जांच में पता चला कि CRPF के सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह और इंस्पेक्टर दशरथ सिंह के बीच कुछ कहासुनी हुई थी जो इतनी बढ़ गई कि सब इंस्पेक्टर ने पहले इंस्पेक्टर को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली मार ली।

बता दें कि 61 नंबर कोठी गृह मंत्रालय को आवंटित है। यहां CRPF के जवान रहते हैं। फिलहाल दोनों के शव को कब्जे में किया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस कोठी में रहने वाले लोगों से बात कर रही है की आखिर क्या वजह थी जिस वजह सब इंस्पेक्टर ने ये कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+