कैंसर से जूझ रही है पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान की मां, कहा-बेटा कराएगा इलाज
नई दिल्ली। पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों में शामिल अवधेश यादव की मां कैंसर से जूझ रही है। उन्हें भरोसा था कि जब उनका बेटा सीमा से लौटेगा तो उनका इलाज करवाएगा। मां इस आस में बैठी रही और तिरंगे से लिपटी शहीद बेटे का शव घर पहुंचा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान अवधेश यादव उर्फ दीपू भी शहीद हो गए। बहादुरपुर गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ दीपू की मां कैंसर से डूझ रही है। अवधेश हमले से तीन दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे।

जिस मां को यकीन था कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाला उसका लाडला उसे नई जिंदगी दिलाएगा वो खुद तिरंगे में लिपटा हुआ उसके आंचल में पहुंचा। साल 2006 में अवधेश यादव सीआरपीएफ की 45वी बटालियन में भर्ती हुए थे। परिवार में पिता हरिकेश यादव के अलावा मां मालती देवी है, जो कैंसर से पीड़ित है। घर में दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। अवधेश की शादी भी तीन साल पहले हुई और उनकी तीन साल का एक बेटा भी है।
परिवार ने मां ये बेटे के शहीद होने की खबर छुपाने की कोशिश की। उन्हें डर था कहीं उनकी तबियत और न बिगड़ जाए, लेकिन जब सैकड़ों लोग उनके घर इकट्ठा होने लगे तो वो समझ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा समझ नहीं पाया कि अब उसके पिता कभी लौटकर घर नहीं आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications