नक्सलियों का मुखबिर CRPF अधिकारी गया में गिरफ्तार

नकेस लियों तक पुलिस गतिविधि की जानकारी पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ अधिकारी के साथ-साथ एक स्थानीय निवासी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के मोबाईल फोन जब्त कर लिए गए है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
सीआरपीएफ के इस अधिकारी पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान की महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने का आरोप है। शक के बाद से ही उसपर निगाह रखी जा रही थी। जब उसके खिलाफ सबूत जमा हो गए तो उसे गिऱफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।
ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ का कोई अधिकारी संदिग्ध आचरण और माओवादियों से संबंध को लेकर जांच के दायरे में आया है। आरोपी जवान से बातचीत करने के लिए दिल्ली से भी पुलिस बल का एक खास दस्ता भी गया पहुंचने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications