कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं लगभग बंद, एक साल में मारे गए 175 आतंकी: CRPF

नई दिल्ली, 17 मार्च: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) शनिवार को अपना 83वां स्थापना दिवस मानने जा रहा है। इस बार बल जम्मू के एमए स्टेडियम में स्थापना दिवस परेड का आयोजन करेगा। ये पहला मौका है जब सीआरपीएफ दिल्ली-एनसीआर से बाहर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने मीडिया से बात की और उनकी ओर से चलाए जा रहे अहम ऑपरेशन्स की जानकारी दी।

CRPF

डीजी के मुताबिक 1 मार्च 2021 से 16 मार्च 2022 के बीच जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 175 आतंकियों को मार गिराया, जबकि 183 को जिंदा पकड़ा गया। इसी अवधि में नक्सल प्रभावित राज्यों में भी केंद्रीय बल ने कई अहम ऑपरेशन चलाए, जिसमें 19 माओवादी मारे गए, जबकि 699 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ विभिन्न श्रेणियों के 117 लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है। अब उनकी ओर से 32 महिला कर्मियों को भी वीआईवी सुरक्षा विंग में शामिल किया गया है।

कुलदीप सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार ने विभिन्न बलों को देश में विभिन्न स्थानों पर वार्षिक दिवस परेड आयोजित करने और लोगों के सामने शक्ति प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है, ताकी जनता खासकर युवाओं को प्रेरणा मिल सके। डीजी ने बताया कि हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान सीआरपीएफ ने कुल 41 वीआईपी को सुरक्षा मुहैया कराई थी। हालांकि चुनाव के बाद 27 सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

हाल ही में कश्मीर घाटी में छुट्टी पर घर जा पर रहे सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या के बारे में डीजी ने कहा कि इस साल इस तरह की ये पहली घटना है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर बोलते हुए महानिदेशक ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पथराव की घटनाएं लगभग शून्य हो गई हैं। साथ ही विदेशी आतंकियों की घुसपैठ में भी कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+