श्रीनगर स्थित एनआईटी में स्थिति तनावपूर्ण, कैंपस में डेप्‍लॉयड सीआरपीएफ

श्रीनगर। भारत के वेस्‍टइंडीज के हाथों टी20 वर्ल्‍ड कप में मिली हार के बाद से ही जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित एनआईटी कैंपस तनाव की स्थिति है। मैच के बाद यहां पर कुछ छात्रों ने भारत की हार पर पटाखे जलाए थे और इसके बाद से यहां पर तनाव का माहौल है।

NIT-Srinagar-crpf

छात्रों में झड़प भी हुई इसके बाद कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात की गईं हैं।

छात्रों से झड़प के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दूसरी तरफ श्रीनगर एनआईटी में छात्रों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर प्रधानमंत्री ऑफिस में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की।

एनआईटी में राज्य के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह से मिलने की कोशिश में गेट की तरफ बढ़ रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई और चार छात्र घायल हो गए।

उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि अब हालात काबू में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी महबूबा मुफ्ती से फोन पर श्रीनगर एनआईटी की स्थिति पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि उन्होंने श्रीनगर के एनआईटी में स्थिति के संबंध में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+