सुकमा में नक्सलियों ने कैसे बनाया 25 सीआरपीएफ जवानों को अपना शिकार, हमले की इनसाइड स्टोरी

नक्सलियों के हमले में घायल सीआरपीएफ जवान का नाम शेर मोहम्मद है। शेर मोहम्मद ने बताया कि आखिर कैसे नक्सलियों ने बेहद गोपनीय अंदाज में इस हमले को अंजाम दिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। ये हमला सीआरपीएफ जवानों की टीम पर किया गया। नक्सलियों के इस हमले में 25 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए हैं, वहीं 6 जवान गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। आखिर नक्सलियों ने इतने बड़े हमले को कैसे अंजाम दिया? इसका खुलासा हमले में ही घायल सीआरपीएफ के एक जवान ने किया है...

सीआरपीएफ जवान ने बताया कैसे हुआ हमला

नक्सलियों के हमले में घायल सीआरपीएफ जवान का नाम शेर मोहम्मद है। शेर मोहम्मद ने बताया कि आखिर कैसे नक्सलियों ने बेहद गोपनीय अंदाज में इस हमले को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने हमले से पहले इसकी पूरी रणनीति बनाई थी। उन्होंने हमले से पहले हमारी सही स्थिति की जानकारी के लिए ग्रामीणों की सहायता ली।

300 नक्सलियों ने किया हमला

300 नक्सलियों ने किया हमला

सुकमा में हुए बड़े हमले में घायल सीआरपीएफ जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि नक्सलियों ने पहले ग्रामीणों को हमारी स्थिति जानने के लिए भेजा। जब उन्हें हमारी टीम कि स्थिति का पता चल गया तो करीब 300 नक्सलियों ने हम पर हमला कर दिया। घायल जवान ने बताया कि हमले के दौरान सीआरपीएफ टीम ने भी पलटवार किया।

घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया, कई नक्सली भी मारे गए

घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया, कई नक्सली भी मारे गए

घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि हमले में दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई। इसमें कई नक्सली भी मारे गए हैं। हालांकि नक्सलियों की संख्या 300 के करीब थी, वहीं हमारी संख्या 150 के आस-पास थी। हमने भी जमकर फायरिंग की।

चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों ने किया हमला

चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों ने किया हमला

शेर मोहम्मद ने बताया कि तीन से चार नक्सलियों के सीने पर मैंने खुद गोली मारी है। फिलहाल इस नक्सली हमले में 24 जवान शहीद होने से प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक हंगामा मच गया। हमले के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर रायपुर आ रहे हैं। सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद केंद्रीय मंत्री रायपुर पहुंच रहे हैं।

सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन पर हुआ हमला

सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन पर हुआ हमला

नक्सली हमले के तुरंत बाद छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बता दें कि सुकमा के चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला किया। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन रोड ओपनिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+