घर के बाहर बाइक साफ कर रहा था कोबरा कमांडो, पुलिस ने जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीटा

नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान पुलिसकर्मी फ्रंट लाइन पर खड़े होकर अपनी ड्यूटी कर रहे है, जिसकी वजह से चारों ओर उनकी तारीफ भी जा रही है। वहीं अब कर्नाटक से ऐसा मामले सामने आया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जहां एक सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो को पहले बुरी तरह पीटा गया, फिर जंजीर से बांधकर उसे थाने में बैठाया गया। कोबरा कमांडो की गलती बस इतनी थी कि वो लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर बाइक साफ कर रहा था।

Recommended Video

    Viral video: Cobra Commando को Police ने जंजीरों में जकड़ा, CRPF ने की जांच की मांग | वनइंडिया हिंदी
    crpf

    जानकारी के मुताबिक ये मामला कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोड़ी इलाके का है। 27 कोबरा कमांडो बटालियन में तैनात जवान सचिन छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान वो अपने घर के बाहर बाइक खड़ी करके उसे साफ कर रहा था। तभी दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे फटकार लगाने लगे। इस पर जवान ने बताया कि वो सिर्फ घर के बाहर खड़ी बाइक साफ कर रहा है। ऐसे में ना तो उसने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और ना ही मास्क पहनना जरूरी है। कुछ देर बाद मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले सीआरपीएफ जवान को पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे हथकड़ी पहनाकर पैदल थाने तक लेकर आए। फिर थाने में जंजीर से बांधकर उसे बैठ दिया।

    जवान पर दर्ज हुई FIR
    मामले में बेलगावी के एसपी ने बताया कि सीआरपीएफ जवान ने पुलिसकर्मियों की कालर पकड़ी और उन्हें मारना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को भी लाठी उठानी पड़ी। अब मामले में जवान के खिलाफ शांति भंग और पुलिस को कार्रवाई करने से रोकने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला तूल पकड़ता देख सीआरपीएफ के अतिरिक्त निदेशक जनरल ने कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+