CRPF ने महिला कांस्टेबल के वीडियो पर दी सफाई, 'मानवाधिकारों के लिए प्रतिबद्ध'
Recommended Video

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से सीआरपीएफ लेडी कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सीआरपीएफ ने सफाई दी है। सीआरपीएफ ने अपनी महिला कांस्टेबल खुशबू चौहान के भाषण को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षा बल मानवाधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला कांस्टेबल ने अपने भाषण में कहा कि वो कोख नहीं पलने देंगे, जिससे अफजल निकलेगा। इस वीडियो को लाखों लोग शेयर कर चुके हैं।

सीआरपीएफ ने दी सफाई
सीआरपीएफ ने शनिवार (5 अक्टूबर) को चौहान के बयान को खारिज कर दिया। सीआरपीएफ ने कहा कि हम मानवाधिकारों का बिना किसी शर्त के पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने बेहतरीन भाषण दिया लेकिन कुछ हिस्सा हटाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि कुछ लोग इस भाषण की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग निंदा। चौहान को इस प्रतिस्पर्धा में सांत्वना पुरस्कार मिला था। इस ज्यूरी का नेतृत्व एनएचआरसी के सचिव जनरल जयदीप गोविंद कर रहे थे, वहीं अन्य सदस्यों में आयोग के पूर्व डीजी सुनील कृष्णा, प्रोफेसर जीएस वाजपेयी, जस्टिस पीसी पंत भी शामिल थे।

वीडियो में खुशबू ने क्या कहा
खुशबू चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि कश्मीर से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में सीआरपीएफ के जवान ही आतंकियों और नक्सिलयों से सीधा मुकाबला करते हैं। जब सीमा पर जवान शहीद होता है तो कोई मानवाधिकार की दुहाई नहीं देता लेकिन जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगते हैं तो सब उनके साथ खड़े हो जाते हैं। जो कहता है कि हर घर से अफजल निकलेगा तो मेरी बात सुन लो- जिस घर से अफजल निकलेगा उस घर में घुसकर मारेंगे, वो कोख नहीं पलने देंगे जिस कोख से अफजल निकलेगा।

आईटीबीपी ने किया था डिबेट का आयोजन
आईटीबीपी ने 27 सितम्बर को दिल्ली में एक डिबेट का आयोजन किया था। इस डिबेट का टॉपिक था कि कैसे माववाधिकार का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटा जा सकता है। जब उनकी बोलने की बारी आई तो उन्होंने टॉपिक के विरोध में बोलना शुरू किया और ऐसा भाषण दिया कि हर कोई दंग रह गया। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था से मानवाधिकार तक पर बवाल मचाने वालों को बताया कि आतंकियों और नक्सिलयों की मौत में मानवाधिकार मत तलाश कीजिए, शहीद की बूढ़ी मां, विधवा पत्नी और अनाथ बच्चों का दर्द देखिए।












Click it and Unblock the Notifications