राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्‍ट्रपति भवन मिलने पहुंचे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

जी-20 के सफल आयेाजन के बाद सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू से‍ मुलाकात करने के लिए राष्‍ट्रपति भवन में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद पहुंचे थे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वागत किया। यहां राष्‍ट्रपति भवन में मोहम्मद बिन सलमान को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।

Crown Prince of Saudi Arabia

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, एनएसए अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री और सऊदी अरब के अन्य प्रतिनिधि भी उस सभा में उपस्थित थे। जिन्‍हें राष्ट्रपति मुर्मू और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने संबोधित किया था।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा "मुझे विश्‍वास है कि आपकी (सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद) की रणनीतिक साझेदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक और जी-20 शिखर सम्मेलन में आपकी भागीदारी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है।"

राष्‍ट्रपति ने कहा "मैं ये देखकर खुश हूं कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और भी बढ़ा है खास तौर पर राजनीति, सुरक्षा, ट्रेड और इन्‍वेस्‍टमेंट, उर्जा, संस्‍कृति के क्षेत्र में। इसके अलावा दोनों देशों के बीच के लोगों के संबंध बेहतर हुए हैं। साउदी अरब ने बड़ी संख्‍या में माइग्रेन्‍ट लोगों को ना केवल बसाया है बल्कि उनको वहां बसने का अच्‍छा मौका दिया है। वहीं सऊदी क्राउन प्रिंस ने राष्‍ट्रपति मुर्मू का आभार व्यक्त किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+