मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीड़ के वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- ऐसे भागेगा कोरोना

नई दिल्ली। देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि मुंबई शहर में लोकल ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ है। इसमें लोग एक-दूसरे पर गिरे जा रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल हो रहे हैं कि क्या ऐसे कोरोना खत्म होगा।

दो वीडियो हो रहे हैं वायरल

दो वीडियो हो रहे हैं वायरल

ठसाठस भरी मुंबई की लोकल का एक वीडियो बोरीवाली तो एक दूसरे स्टेशन का है। कोरोना के आने से पहले जिस तरह से मुंबई लोकल भरकर चला करती थी। उसी तरह से ट्रेनों में भीड़ दिख रही है। लोग मास्क पहने हैं लेकिन एक-दूसरे से इतना सटे हुए हैं कि इसका भी कोई फायदा शायद ही हो।

हजारों लोगों ने किया शेयर

सोशल मीडिया पर इन वीडियो को हजारों लोग प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं कि इस तरह की भीड़ महामारी फैलने की बड़ी वजह बन सकती है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ये इसलिए भी ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 12 लाख के आंकड़े के नजदीक पहुंच गए हैं, वहीं अब तक 34,344 मौतें हुई हैं। मुंबई में भी कोरोना का असर रहा है। एक समय मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित शहर था।

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कुल मामले 58 लाख के पार पहुंच गए हैं और 92 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। देश में शुक्रवार तक साढ़े 58 लाख केस हैं। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 9,72,155 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 47,67,487 है। अब तक कुल 92,505 मौतें देश में कोरोना से हुई हैं। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+